पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. मुरली मनोहर जोशी से शिष्टाचार भेंट करते उत्तराखण्ड के कृषि मंत्री गणेश जोशी

  • नई दिल्ली में भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. मुरली मनोहर जोशी से उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट करते कृषि मंत्री गणेश जोशी

नई दिल्ली। सूबे के कृषि एवं ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. मुरली मनोहर जोशी से उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट की और उनका कुशलक्षेम जाना।

इस दौरान कई समसामयिक विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर कृषि मंत्री गणेश जोशी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. मुरली मनोहर जोशी को जैविक उत्पादों से निर्मित किट भी भेंट की!

Jago Pahad Desk

"जागो पहाड" उत्तराखंड वासियों को समाचार के माध्यम से जागरूक करने के लिए चलाई गई एक पहल है।

http://www.jagopahad.com