रायपुर विधानसभा में भाजपा महापौर प्रत्याशी सौरभ थपलियाल के जनसंपर्क अभियान का आयोजन

रायपुर विधानसभा के अंतर्गत विधायक उमेश शर्मा काऊ जी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी (भा.ज.पा.) के महापौर प्रत्याशी सौरभ थपलियाल के द्वारा 16 वार्डों में जनसंपर्क और जनसभाओं का आयोजन किया गया। इस अभियान के दौरान विधायक उमेश शर्मा काऊ ने विधानसभा क्षेत्र की जनता से संवाद करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने इस बार महापौर के रूप में एक कर्मठ कार्यकर्ता को प्रत्याशी बनाया है। उन्होंने जनता से अपील की कि भाजपा के समर्पित कार्यकर्ताओं के दम पर इस बार भी हम अधिक से अधिक मतों से विजय प्राप्त करेंगे।

विधायक काऊ ने भाजपा सरकार द्वारा क्षेत्र में किए गए विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि आने वाले समय में और अधिक विकास कार्य होंगे। उनका पूरा विश्वास है कि रायपुर विधानसभा के प्रत्येक वोट भाजपा के पक्ष में होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा ने हमेशा जनता के हित में कार्य किए हैं और इस बार भी यही सिलसिला जारी रहेगा।

महापौर प्रत्याशी सौरभ थपलियाल ने जनता से आशीर्वाद प्राप्त करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने उन पर जो विश्वास जताया है, वह उसे पूरी ईमानदारी से निभाएंगे। उन्होंने अपने चुनावी उद्देश्य को बताते हुए कहा कि वह देहरादून शहर को एक प्राकृतिक रूप से समृद्ध और पर्यावरण स्वच्छ बनाएंगे। सौरभ थपलियाल ने यह भी कहा कि कांग्रेस पार्टी द्वारा फैलाए जा रहे भ्रम के बावजूद भाजपा हमेशा जनता के हित में काम करती है। उन्होंने बस्तियों के स्थायीकरण, सुरक्षा और व्यायाम शालाओं के निर्माण का भी वादा किया।

इस कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष रूद्रेश शर्मा, पार्षद प्रत्याशी रविंद्र रावत, श्रीमती सुशीला रविंद्र, राकेश कुमार, विमल उनियाल, विजयलक्ष्मी, और अन्य सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENT

Jago Pahad Desk

"जागो पहाड" उत्तराखंड वासियों को समाचार के माध्यम से जागरूक करने के लिए चलाई गई एक पहल है।

http://www.jagopahad.com