हल्द्वानी नगर निगम मेयर पद पर बड़ा उलटफेर: दूसरे चरण में कांग्रेस के ललित जोशी ने बनाई बढ़त

हल्द्वानी। नगर निगम मेयर सीट पर मुकाबला बेहद रोचक हो गया है। पहले राउंड में भाजपा प्रत्याशी गजराज सिंह बिष्ट ने 1,167 वोटों की बढ़त बनाई थी, उन्हें 13,962 वोट मिले थे, जबकि कांग्रेस के ललित जोशी को 12,795 वोट प्राप्त हुए थे।

हालांकि, दूसरे चरण की मतगणना में ललित जोशी ने बढ़त बना ली है।

  • गजराज सिंह बिष्ट: 13,251 वोट
  • ललित जोशी: 14,031 वोट

इस प्रकार, ललित जोशी ने 780 वोटों की बढ़त बना ली है।

चुनाव में यह कांटे का मुकाबला है और अगले चरणों की मतगणना से स्थिति और स्पष्ट होगी। दोनों दलों के समर्थकों की नजरें अब आगे की मतगणना पर टिकी हैं।

ADVERTISEMENT

Jago Pahad Desk

"जागो पहाड" उत्तराखंड वासियों को समाचार के माध्यम से जागरूक करने के लिए चलाई गई एक पहल है।

http://www.jagopahad.com