राजपुर रोड सड़क हादसे के घायलों का हाल जानने दून अस्पताल पहुंचे कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

देहरादून: कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज दून राजकीय चिकित्सालय पहुंचकर बीते बुधवार को राजपुर क्षेत्रान्तर्गत उत्तरांचल हॉस्पिटल, निकट साई मंदिर के पास हुए सड़क हादसे में घायल लोगों से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना।

मंत्री गणेश जोशी ने अस्पताल प्रशासन को घायलों के समुचित इलाज के लिए आवश्यक निर्देश दिए और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। उन्होंने पीड़ितों के परिजनों से भी बातचीत की और हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया।

घायलों की सूची:

  1. धनीराम (पुत्र राजकुमार) – निवासी अजीजपुर, थाना तडीयामा, जिला हरदोई, उत्तर प्रदेश, हाल निवासी साई मंदिर, बीएसएनएल वाली गली, राजपुर, देहरादून
  2. मो. शाकिब (पुत्र मो. जहीर) – निवासी हसनपुर, थाना बाजपटटी, जिला सीतामढ़ी, बिहार, हाल निवासी उत्तरांचल हॉस्पिटल, निकट साई मंदिर, राजपुर रोड, देहरादून

मंत्री जोशी ने घायलों के परिजनों को ढांढस बंधाया और सरकार की ओर से हरसंभव मदद देने का भरोसा दिलाया। उन्होंने चिकित्सकों से सभी घायलों के बेहतर उपचार और देखभाल सुनिश्चित करने को कहा

Jago Pahad Desk

"जागो पहाड" उत्तराखंड वासियों को समाचार के माध्यम से जागरूक करने के लिए चलाई गई एक पहल है।

http://www.jagopahad.com