उत्तराखंडः नौवीं की छात्रा निकली छह माह की गर्भवती, 12वीं का छात्र निकला आरोपी

प्रदेश में दुष्कर्म के मामले बढ़ते जा रहे है। अब राजधानी के एक सरकारी स्कूल में पढ़ने वाली नौवीं कक्षा की छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि उसी स्कूल में पढ़ने वाले 12वीं के छात्र ने दुष्कर्म किया।

जानकारी के अनुसार छात्रा की तबीयत खराब हुई तो परिजन उसे अस्पताल ले गये। जहां जांच में पता चला कि वह छह माह की गर्भवती है। इसके बाद नेहरू कालोनी थाना पुलिस ने आरोपी छात्र के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर किशोर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे बाल सुधार गृह हरिद्वार भेजा गया।

पुलिस के अनुसार 15 वर्ष की किशोरी नौवीं कक्षा में पढ़ती है। उसी स्कूल में एक किशोर 12वीं कक्षा का छात्र है। दोनों में बातचीत होती रहती थी, और घर नजदीक होने के चलते एक साथ ही स्कूल भी जाते थे। बताया जा रहा है कि किशोरी पीड़ित को स्कूल से इधर-उधर घुमाने के लिए ले जाता था। उसने छात्रा के साथ कई बार दुष्कर्म किया। कुछ दिन पहले छात्रा की अचानक तबीयत खराब हुई तो परिजन उसे उपचार के लिए अस्पताल ले गए।

इस दौरान जांच में पता चला कि पीड़ित छह माह की गर्भवती है। जब यह बात परिजनों को पता चली तो उनके होश उड़ गये। इसके बाद परिजनों से सख्ती से पूछताछ की तो छात्रा ने पूरी कहानी सुनाई। गुरुवार शाम को नेहरू कालोनी थाने पहुंचे और पुलिस को तहरीर दी। थानाध्यक्ष नेहरू कालोनी संजीत कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर किशोर के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। किशोर को हिरासत में लेकर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया है।

Jago Pahad Desk

"जागो पहाड" उत्तराखंड वासियों को समाचार के माध्यम से जागरूक करने के लिए चलाई गई एक पहल है।

http://www.jagopahad.com

You cannot copy content of this page

उत्तराखंड में पंचम धाम के तौर पर स्थापित हो रहा महादेव का यह मंदिर माँ मनसा देवी मंदिर का धार्मिक महत्व व इतिहास भद्राज मंदिर और उसके ट्रेक का विस्तृत परिचय Mystery of Jhakar Saim Temple Where is the temple of God of Justice in India?