देहरादून में 16 दिन में 5 हत्याएं, राजपुर रोड पर जिम से निकलते युवक की गोली मारकर हत्या

देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाओं ने कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। बीते 16 दिनों में जिले में पांच अलग-अलग हत्याकांड सामने आ चुके हैं, जिससे आम नागरिकों में दहशत का माहौल है और पुलिस प्रशासन पर अपराधियों पर नकेल कसने का दबाव बढ़ गया हैताजा

मामला शुक्रवार, 13 फरवरी की सुबह का है। राजपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत राजपुर रोड स्थित सिल्वर सिटी के पास उस समय सनसनी फैल गई, जब जिम से बाहर निकल रहे युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान विक्रम सिंह के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, विक्रम सिंह सुबह जिम में वर्कआउट करने के बाद बाहर निकल रहा था, तभी पहले से घात लगाए हमलावरों ने उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। बताया जा रहा है कि हमलावरों ने तीन गोलियां चलाईं, जो सीधे युवक को लगीं। गंभीर रूप से घायल अवस्था में उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और संदिग्धों की तलाश में दबिश दी जा रही है।

लगातार सामने आ रही हत्याओं की घटनाओं से राजधानी में असुरक्षा की भावना गहराती जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि दिनदहाड़े हो रही वारदातें पुलिस गश्त और खुफिया तंत्र पर सवाल खड़े कर रही हैं। अब देखना होगा कि पुलिस इस ताजा हत्याकांड का खुलासा कब तक कर पाती है और अपराधियों को कानून के कटघरे तक पहुंचा पाती है।

Jago Pahad Desk

"जागो पहाड" उत्तराखंड वासियों को समाचार के माध्यम से जागरूक करने के लिए चलाई गई एक पहल है।

http://www.jagopahad.com

You cannot copy content of this page

उत्तराखंड में पंचम धाम के तौर पर स्थापित हो रहा महादेव का यह मंदिर माँ मनसा देवी मंदिर का धार्मिक महत्व व इतिहास भद्राज मंदिर और उसके ट्रेक का विस्तृत परिचय Mystery of Jhakar Saim Temple Where is the temple of God of Justice in India?