तीन दिवसीय दौरे पर उत्तरकाशी और टिहरी जनपद के भ्रमण पर रहेंगे कृषि मंत्री गणेश जोशी

प्रदेश के कृषि, सैनिक कल्याण एवं ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी तीन दिवसीय दौरे में 31 मई से 2 जून तक उत्तरकाशी और टिहरी जनपद के भ्रमण पर रहेंगे। अपने इस दौरे के दौरान मंत्री जनपद उत्तरकाशी के पुरोला, मोरी, नौगांव और टिहरी के नैनबाग व ऐंदी क्षेत्रों का दौरा करेंगे। दौरे के दौरान कृषि मंत्री किसानों से सीधी बातचीत करेंगे और उनकी समस्याओं व सुझावों को जानेंगे। इसके साथ ही वे “विकसित कृषि संकल्प अभियान” के अंतर्गत आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में प्रतिभाग भी करेंगे।

Jago Pahad Desk

"जागो पहाड" उत्तराखंड वासियों को समाचार के माध्यम से जागरूक करने के लिए चलाई गई एक पहल है।

http://www.jagopahad.com