वन प्रभाग रामनगर: अतिरिक्त भूमि संरक्षण वन प्रभाग रामनगर के अंतर्गत सल्ट रेंज में मानव-वन्य जीव संघर्ष और वनाग्नि सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया। यह अभियान वन क्षेत्राधिकारी बची सिंह बजेठा के निर्देशन में सचल वाहन के माध्यम से चलाया गया।

अभियान के दौरान वन आरक्षी उमेश चंद्र पाण्डेय, वन आरक्षी गंगा दत्त और हरी सिंह डाकिया द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर लोगों को जागरूक किया गया। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे वनाग्नि से संबंधित घटनाओं की तुरंत सूचना दें और मानव-वन्य जीव संघर्ष की स्थिति में संयम और सतर्कता बरतें।

वन विभाग की इस पहल को स्थानीय लोगों ने सराहा और जागरूकता के इस प्रयास में सहयोग का आश्वासन दिया। अधिकारियों ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम भविष्य में भी जारी रहेंगे ताकि प्राकृतिक संसाधनों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।