Logo Jago pahad news

कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व कैबिनेट मंत्री दिनेश अग्रवाल ने थामा भाजपा का दामन

कॉंग्रेस सरकार में पूर्व कैबिनेट मंत्री रहे, पूर्व विधायक धर्मपुर श्री दिनेश अग्रवाल जी ने आज प्रदेश भाजपा कार्यालय पर अपने सैकड़ौं कॉंग्रेस पदाधिकारी, निवर्तमान पार्षदगणों, कार्यकर्त्ताओं संग भाजपा की सदस्यता ली।

मा. प्रदेश अध्यक्ष श्री महेंद्र भट्ट जी, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक जी, पूर्व मुख्यमंत्री एवं लोकसभा हरिद्वार से सांसद प्रत्याशी श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत जी, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद श्री नरेश बंसल जी, माननीय कैबिनेट मंत्री श्री सुबोध उनियाल जी, श्री प्रेमचंद अग्रवाल जी एवं विधायक धर्मपुर श्री विनोद चमोली जी, मा. विधायक कैंट श्रीमती सविता कपूर जी, निवर्तमान मेयर श्री सुनिल उनियाल ‘गामा’ जी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मधु चौहान जी के साथ मा. महानगर अध्यक्ष, भाजपा श्री सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल जी ने सभी को भाजपा का पट्टका पहनाकर भाजपा परिवार में स्वागत किया।

इस दोरान् प्रदेश महानगर भाजपा पदाधिकारी उपस्थित रहे।


Jago Pahad Desk

"जागो पहाड" उत्तराखंड वासियों को समाचार के माध्यम से जागरूक करने के लिए चलाई गई एक पहल है।

http://www.jagopahad.com