देहरादून के रायपुर मंडल में विभिन्न मोर्चा अध्यक्षों की आधिकारिक घोषणा कर दी गई है। यह घोषणा मंडल अध्यक्ष उज्ज्वल नेगी द्वारा जिला अध्यक्ष महानगर देहरादून की सहमति एवं सभी जिला मोर्चा अध्यक्षों से परामर्श के उपरांत की गई।
जारी सूची के अनुसार युवा मोर्चा का अध्यक्ष रजत कुमार को बनाया गया है, जबकि महिला मोर्चा की कमान बीना पंवार को सौंपी गई है। किसान मोर्चा के अध्यक्ष पद पर सोहन ज्वाड़ी को नियुक्त किया गया है। अन्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा की जिम्मेदारी लक्ष्मी पांडे को दी गई है।

इसके अलावा अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष के रूप में राजेंद्र सिंह को मनोनीत किया गया है। अनुसूचित जनजाति मोर्चा की कमान डॉ. बबीता पाल को सौंपी गई है, जबकि अल्पसंख्यक मोर्चा का अध्यक्ष आर्नोल्ड लाजारस को बनाया गया है।
मंडल अध्यक्ष उज्ज्वल नेगी ने कहा कि सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने की अपेक्षा की जाती है। उन्होंने विश्वास जताया कि नई टीम संगठनात्मक गतिविधियों को गति देगी और आगामी कार्यक्रमों में सक्रिय भूमिका निभाएगी।
इस घोषणा के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है और इसे संगठन विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
