हल्द्वानी नगर निगम चुनाव: गजराज सिंह बिष्ट बने मेयर, भाजपा की शानदार जीत

हल्द्वानी से बड़ी खबर सामने आई है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के मेयर पद के प्रत्याशी गजराज सिंह बिष्ट ने कांग्रेस के ललित जोशी को 3,894 वोटों के अंतर से हराकर मेयर पद पर कब्जा कर लिया है।

खबरों के अनुसार, गजराज सिंह बिष्ट को कुल 71,962 वोट मिले, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस के ललित जोशी को 68,068 वोटों से संतोष करना पड़ा।

इस जीत के साथ भाजपा ने हल्द्वानी में अपनी पकड़ को और मजबूत किया है। गजराज सिंह बिष्ट ने अपनी जीत के बाद जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा, “यह जीत हल्द्वानी की जनता की है। मैं हल्द्वानी के विकास और नागरिकों की सेवा के लिए पूरी निष्ठा से काम करूंगा।”

भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने इस जीत को बड़े उत्साह के साथ मनाया। हल्द्वानी में भाजपा के इस प्रदर्शन ने पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं में नई ऊर्जा का संचार किया है।

Jago Pahad Desk

"जागो पहाड" उत्तराखंड वासियों को समाचार के माध्यम से जागरूक करने के लिए चलाई गई एक पहल है।

http://www.jagopahad.com

You cannot copy content of this page

उत्तराखंड में पंचम धाम के तौर पर स्थापित हो रहा महादेव का यह मंदिर माँ मनसा देवी मंदिर का धार्मिक महत्व व इतिहास भद्राज मंदिर और उसके ट्रेक का विस्तृत परिचय Mystery of Jhakar Saim Temple Where is the temple of God of Justice in India?