कैट 2023 में रजिस्ट्रेशन का रिकॉर्ड, इतने छात्रों ने किया आवेदन…

कॉमन एडमिशन टेस्ट 2023 (CAT 2023) के लिए रजिस्ट्रेशन की संख्या पिछले वर्ष की तुलना में 30% बढ़ गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रबंधन संस्थान (IIM) में एमबीए में प्रवेश लेने के इच्छुक लगभग 3.3 लाख आवेदकों ने कैट 2023 के लिए रजिस्ट्रेशन किया है।

वर्ष 2022 में 2.55 लाख अभ्यर्थियों ने कैट 2023 प्रवेश परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था, जो 2021 की तुलना में 11 प्रतिशत की वृद्धि और श्रेणी के आवेदकों के लिए 6 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि है। वर्ष 2020 की बात करें तो रजिस्ट्रेशन करने वालों में 2.27 लाख छात्र-छात्राएं थे 2021 में 2.29 लाख, 2022 – 2.55 लाख और 2023  में 3.3 लाख हो गया।

कुल संख्या में  75,000 आवेदनों की वृद्धि अपने आप में एक रिकॉर्ड है। 2023 के लिए कैट रजिस्ट्रेशन विंडो 21 सितंबर को सुबह 11 बजे बंद कर दी गई। जिन अभ्यर्थियों ने एंट्रेंस के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है, उनका एडमिट कार्ड 25 अक्टूबर को आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in पर जारी कर दिया जाएगा।


Jago Pahad Desk

"जागो पहाड" उत्तराखंड वासियों को समाचार के माध्यम से जागरूक करने के लिए चलाई गई एक पहल है।

http://www.jagopahad.com

You cannot copy content of this page

उत्तराखंड में पंचम धाम के तौर पर स्थापित हो रहा महादेव का यह मंदिर माँ मनसा देवी मंदिर का धार्मिक महत्व व इतिहास भद्राज मंदिर और उसके ट्रेक का विस्तृत परिचय Mystery of Jhakar Saim Temple Where is the temple of God of Justice in India?