Almora: लमगड़ा से लापता चल रहे शख्स की मिली सड़ी-गली लाश

घटना से मृतक के स्वजनों में मचा कोहराम, परचून की दुकान चलाता था मृतक

अल्मोड़ा ब्यूरो: जिले के लमगड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक व्यक्ति का सड़ा-गला शव बरामद हुआ है। शव जंगल में फंदे में लटका मिला। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर मृतक के परिजनों को सौंप दिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक लमगड़ा थाना के ग्राम जांख तिवारी निवासी विवेकानंद तिवारी 44 साल पुत्र स्व. जगदीश चंद्र तिवारी बीते बीते तीन सप्ताह से अधिक समय से घर से लापता चल रहे थे। 2 नवंबर को उनकी पत्नी खष्टी देवी ने थाना लमगड़ा में अपने पति की गुमशुदगी दर्ज कराई थी।

गुमशुदगी दर्ज होने के बाद पुलिस लापता शख्स की तलाश में जुटी थी। बीते बुधवार शाम गांव से करीब 2 किमी की दूरी पर घने जंगल में किसी ग्रामीण को विवेकानंद का शव फंदे से लटका मिला।

ग्रामीणों ने इसकी सूचना थाना लमगड़ा में दी। पुलिस मौके पर घटनास्थल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के जिला मुख्यालय भेजा। पोस्टमार्टम की कार्यवाही के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

थानाध्यक्ष लमगड़ा दिनेश नाथ महंत ने बताया कि घटनास्थल पर मृतक के गले में रस्सी का फंदा था और रस्सी पेड़ पर लटकी थी। काफी दिन होने के चलते शव काफी सड़ गल चुका था। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। मामले की जांच की जा रही है।

पुलिस के मुताबिक मृतक जिस दिन घर से लापता हुआ उससे पहले वह मानसिक रूप से काफी परेशान था। मृतक के दो बच्चे है। उसकी लमगड़ा में परचून की दुकान थी। इस घटना के बाद मृतक के स्वजनों में कोहराम मचा हुआ है।


Jago Pahad Desk

"जागो पहाड" उत्तराखंड वासियों को समाचार के माध्यम से जागरूक करने के लिए चलाई गई एक पहल है।

http://www.jagopahad.com

You cannot copy content of this page

उत्तराखंड में पंचम धाम के तौर पर स्थापित हो रहा महादेव का यह मंदिर माँ मनसा देवी मंदिर का धार्मिक महत्व व इतिहास भद्राज मंदिर और उसके ट्रेक का विस्तृत परिचय Mystery of Jhakar Saim Temple Where is the temple of God of Justice in India?