यहां लगे भूकंप के झटके, 3.0 रही तीव्रता

आज सुबह उत्तरकाशी के मोरी इलाके में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 3.0 रही। भूकंप का केंद्र सिंगतुर वन क्षेत्र, उत्तरकाशी-हिमाचल बॉर्डर के पास था। हालांकि, किसी भी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है।

तहसील और थाना चौकियों से मिली जानकारी के अनुसार, जिला मुख्यालय और आसपास के क्षेत्रों में भूकंप के झटके महसूस नहीं किए गए और जनपद में सब कुछ सुरक्षित है।

Jago Pahad Desk

"जागो पहाड" उत्तराखंड वासियों को समाचार के माध्यम से जागरूक करने के लिए चलाई गई एक पहल है।

http://www.jagopahad.com