Election 2024: भाजपा ने जारी की दूसरी लिस्ट, पौड़ी और हरिद्वार से इन्हें मिला टिकट

Election 2024: भारतीय जनता पार्टी द्वारा लोकसभा चुनाव को लेकर उम्मीदवारों का नाम साझा कर दिया है। हालांकि हरिद्वार और पौड़ी के सीटों के लिए उम्मीदवारों का नाम ऐलान करना बाकी था। और अब इन सीटों के लिए भी उम्मीदवारों का नाम साझा कर दिया गया है।

Election 2024

मिली जानकारी अनुसार हरिद्वार लोकसभा सीट के लिए पहले पूर्व मुख्यमंत्री एवं वर्तमान में भारत सरकार में केन्द्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री डा. रमेश पोखरियाल निशंक को प्रत्याशी बनाया गया था। परन्तु अब इनका नाम हटाकर पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को टिकट दे दिया गया है।

Election 2024

पौड़ी लोकसभा सीट के लिए भी पहले पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को प्रत्याशी बनाया गया था। और अब उनका नाम हटाकर अब Election 2024 में अनिल बलूनी को लोकसभा सीट के लिए उम्मीदवार बना दिया गया है।


Jago Pahad Desk

"जागो पहाड" उत्तराखंड वासियों को समाचार के माध्यम से जागरूक करने के लिए चलाई गई एक पहल है।

http://www.jagopahad.com

You cannot copy content of this page