भारतीय जनता पार्टी के युवा नेता गौरव कुमार दास ने बताया की आज प्रदेश के यशश्वी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी द्वारा विधानसभा बागेश्वर में राज्य योजना के अंतर्गत बागेश्वर के विकास खण्ड गरुड़ के महत्वपूर्ण मोटर मार्ग देवनाई – चौखुटिया मोटर मार्ग के किमी0 1, 2 व किमी0 3 में डामरीकरण कार्य के लिए वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है, जिसमे मोटर मार्ग के 3 कि0मी0 में रुपए 223.30 लाख (2 करोड़ तेईस लाख तीस हजार मात्र) से डामरीकरण का कार्य किया जाएगा।
समस्त क्षेत्रवासियों द्वारा प्रदेश के यशश्वी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी व बागेश्वर विधानसभा के विधायक कैबिनेट मंत्री स्व0 चंदन राम दास जी धन्यवाद व आभार व्यक्त किया है।
उन्होंने प्रदेश के यशश्वी मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami जी, प्रभारी मंत्री Saurabh Bahuguna जी, जिलाध्यक्ष श्री Indar Farswan जी, निवर्तमान जिलाध्यकक्ष Shiv Singh Bisht जी, आदरणीय विधायक Suresh Garia जी का, आदरणीय सांसद Ajay Tamta जी का समस्त क्षेत्रवासियों की ओर से धन्यवाद व आभार व्यक्त किया है कि आपके द्वारा मेरे पिताजी बागेश्वर विधानसभा के विधायक कैबिनेट मंत्री स्व0 Chandan Ram Dass जी के अधूरे कार्यो को पूर्ण किया जा रहा है, आपके नेतृत्व में बागेश्वर जनपद प्रदेश का उत्कृष्ट जनपद बनेगा।।