बड़ी खबर: अनैतिक देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़, तीन महिलाओं समेत नौ लोग गिरफ्तार

रुद्रपुर, ऊधम सिंह नगर: ऊधम सिंह नगर पुलिस ने अनैतिक देह व्यापार गिरोह का पर्दाफाश किया। एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग टीम ने 3 महिलाओं सहित 9 लोगों को गिरफ्तार किया और 5 पीड़ितों को बचाकर उनके परिवारों को सौंपा।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजू नाथ टीसी के आदेश पर और सहायक पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में, एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल रुद्रपुर ने 21 जुलाई 2024 को ट्रांजिट कैंप में छापा मारा। यहाँ आज़ाद नगर की एक महिला अपने घर पर अनैतिक व्यापार करवा रही थी। छापे के दौरान 6 पुरुष और 3 महिलाएं आपत्तिजनक स्थिति में पाए गए।

पुलिस ने 6500 रुपये नकद और अन्य आपत्तिजनक सामग्री के साथ उन्हें गिरफ्तार किया। इनके खिलाफ अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम 1956 के तहत मामला दर्ज किया गया।

बरामद सामग्री:

  1. 6500 रुपये नकद
  2. आपत्तिजनक सामग्री

गिरफ्तार लोग:

  1. अर्शदीप (24 साल) अमृतसर, पंजाब
  2. राजेश कुमार यादव (26 साल) बरेली, उत्तर प्रदेश
  3. हरीश गैरोला (24 साल) टिहरी गढ़वाल, उत्तराखंड
  4. मोहन लाल (20 साल) बरेली, उत्तर प्रदेश
  5. हरीश कुमार (30 साल) पठानकोट, पंजाब
  6. नरेन्द्र (30 साल) गुरदासपुर, पंजाब
  7. लक्ष्मी (35 साल) कोलकाता, पश्चिम बंगाल
  8. प्रिया (33 साल) ऊधम सिंह नगर, उत्तराखंड
  9. कमलेश (45 साल) बरेली, उत्तर प्रदेश
Jago Pahad Desk

"जागो पहाड" उत्तराखंड वासियों को समाचार के माध्यम से जागरूक करने के लिए चलाई गई एक पहल है।

http://www.jagopahad.com