जगतगुरु रामभद्राचार्य दून के निजी अस्पताल में भर्ती

जगतगुरु रामभद्राचार्य का हाल जानने अस्पताल पहुँचे कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, मंत्री बोले : अब तबियत में काफ़ी सुधार

देहरादून, 03 फरवरी। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने शनिवार को देहरादून एक निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती जगतगुरु रामभद्राचार्य जी का हाल चाल जाना और उनके शीघ्र स्वास्थ लाभ की कामना की।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने भेंट के दौरान जगतगुरु रामभद्राचार्य का आशिर्वाद भी प्राप्त किया। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि गुरुदेव हमारी एक धरोवर हैं, उन्होंने कहा कि कल के मुकाबले आज उनके स्वास्थ्य में काफी सुधार है। मंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी लगातार उनकी स्वास्थ्य की जानकारी ले रहे है। उन्होंने जगतगुरु रामभद्राचार्य शीघ्र स्वास्थ लाभ की कामना की।


Jago Pahad Desk

"जागो पहाड" उत्तराखंड वासियों को समाचार के माध्यम से जागरूक करने के लिए चलाई गई एक पहल है।

http://www.jagopahad.com

You cannot copy content of this page

उत्तराखंड में पंचम धाम के तौर पर स्थापित हो रहा महादेव का यह मंदिर माँ मनसा देवी मंदिर का धार्मिक महत्व व इतिहास भद्राज मंदिर और उसके ट्रेक का विस्तृत परिचय Mystery of Jhakar Saim Temple Where is the temple of God of Justice in India?