केदारनाथ विधायक शैलारानी रावत ने मैक्स अस्पताल में ली अंतिम सांस, मुख्यमंत्री ने जताया शोक

देहरादून। केदारनाथ की विधायक शैलारानी रावत का मंगलवार देर रात निधन हो गया है। वह 68 वर्ष की थी। उन्होंने देहरादून के मैक्स अस्पताल में अंतिम सांस ली। शैला रानी रावत केदारनाथ से दो बार विधायक और एक बार रुद्रप्रयाग की जिला पंचायत अध्यक्ष रहीं। उनके निधन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गहरा दुख व्यक्त किया है वहीं रुद्रप्रयाग के साथ पूरे उत्तराखंड में शोक की लहर है।

रावत का अंतिम संस्कार गुप्तकाशी में उनके पैतृक घाट पर किया जाएगा। इससे पहले आज सुबह 9 राजपुर रोड स्थित उनके आवास पिनाकल रेजीडेंसी में उन्हें श्रद्धांजलि दी जाएगी। 10.30 बजे बलवीर रोड स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए लाया जाएगा। शाम को पार्थिव शरीर रुद्रप्रयाग ले जाया जाएगा। गुरुवार 11 जुलाई सुबह 7 बजे से 8 बजे तक स्पोर्ट्स स्टेडियम अगस्त्यमुनि में स्थानीय जनता उनके अंतिम दर्शन कर सकेगी। सुबह 11 बजे गुप्तकाशी में त्रिवेणी घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

लोकसभा चुनाव में ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ की सीढ़ियों में गिरने के कारण उनकी रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर आ गया था। पिछले दिनों उनकी सर्जरी की गई। लेकिन, सर्जरी के बाद वह उभर नहीं पाई। दो दिनों से वह मैक्स अस्पताल में वेंटिलेटर पर थीं, जहां आज देर रात उन्होंने अंतिम सांस ली।

Jago Pahad Desk

"जागो पहाड" उत्तराखंड वासियों को समाचार के माध्यम से जागरूक करने के लिए चलाई गई एक पहल है।

http://www.jagopahad.com

You cannot copy content of this page

उत्तराखंड में पंचम धाम के तौर पर स्थापित हो रहा महादेव का यह मंदिर माँ मनसा देवी मंदिर का धार्मिक महत्व व इतिहास भद्राज मंदिर और उसके ट्रेक का विस्तृत परिचय Mystery of Jhakar Saim Temple Where is the temple of God of Justice in India?