बड़ी खबर: इस जिले में शनिवार को छुट्टी घोषित, देखें आदेश..

नैनीताल जिले में श्राद्ध को लेकर अब शनिवार को स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है।

नैनीताल जिले में श्राद्ध को लेकर अब शनिवार यानी 7 अक्टूबर को स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है, जिला अधिकारी नैनीताल में आदेश जारी कर दिया है, पहले यह छुट्टी 6 अक्टूबर शनिवार को अंकित की गई थी, बैंक, कोषागारो छोड़कर जिले के सभी कार्यालय में 7 अक्टूबर को अवकाश रहेगा, 6 अक्टूबर 2023 को घोषित अवकाश निरस्त कर दिया गया है।

देखिए आदेश:

जागो पहाड

संशोधित आदेश :-

उत्तराखण्ड शासन सामान्य प्रशासन विभाग की अधिसूचना के द्वारा संख्या: – 1401/XXXI (15) G/22-74 (सा.) / 2016 दिनांक 26 दिसम्बर, 2022 के अनुसार शासन द्वारा घोषित सार्वजनिक अवकाशों के अतिरिक्त मैनुअल ऑफ गवर्नमेन्ट आर्डस् के पैरा-243 में दिये गये प्रतिबन्धों के साथ प्रदत्त अधिकारों का प्रयोग करते हुए सन् 2023 में बैंक / कोषागार / उपकोषागारों को छोड़कर जनपद नैनीताल के सभी कार्यालय / संस्थानों में दिनांक 06 अक्टूबर, 2023 को अष्टका (अष्टका श्राद्ध पक्ष ) का स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है।

त्रुटिवश उक्त आदेश में दिनाँक 06 अक्टूबर, 2023 को शनिवार अंकित हो गया है। जनपद नैनीताल में अष्टका दिनाँक 06.10.2023 (शुक्रवार) को घोषित स्थानीय अवकाश को निरस्त करते हुए अनवष्टका (नवमी श्राद्ध) दिनाँक 07.10.2023 (शनिवार) को स्थानीय अवकाश घोषित किया जाता है। शेष आदेश यथावत रहेगा।


Jago Pahad Desk

"जागो पहाड" उत्तराखंड वासियों को समाचार के माध्यम से जागरूक करने के लिए चलाई गई एक पहल है।

http://www.jagopahad.com

You cannot copy content of this page