महेंद्र सिंह धोनी पहुंचे अपने पैतृक गांव अल्मोड़ा में ल्वाली, ईष्ट देवता की पूजा की

अल्मोड़ा : भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज क्रिकेट खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी पहुंचे अपने पैतृक गांव ल्वाली।

महेंद्र सिंह धोनी का गांव कुमाऊं मंडल के अल्मोड़ा जिले में ल्वाली है। पत्नी साक्षी धोनी के साथ हुए पहुंचे हैं 11:00 बजे अपने गांव पहुंचे उन्होंने सबसे पहले ईष्ट देवता की पूजा की उसके बाद ग्रामीणों ने उनके साथ फोटोग्राफ सेल्फी खींची। आपको बताते हैं महेंद्र सिंह धोनी 20 साल बाद अपने गांव पहुंचे हैं। उनके पिता नौकरी की तलाश में झारखंड चले गए थे उसके बाद रांची में हुए लोग रह रहे हैं। गांव में ही हुए दूसरे मंदिर में पूजा फिलहाल कर रहे हैं उन्होंने जो इष्ट देवता की पूजा की सबसे पहले हरज्यो मंदिर में की।

महेंद्र सिंह धोनी अपने गांव अपनी संस्कृति से हमेशा से जुड़े रहे हैं जब भी मौका मिलता है वह अपनी संस्कृति और अपने गांव को याद करना नहीं भूलते हैं। उनके आने से ग्रामीण काफी खुश हैं क्षेत्र में सनसनी की तरह खबर फैल गई है लोग सड़कों के किनारे इंतजार कर रहे हैं उनके एक झलक पाने के लिए और सेल्फी लेने का इंतजार कर रहे हैं।


Jago Pahad Desk

"जागो पहाड" उत्तराखंड वासियों को समाचार के माध्यम से जागरूक करने के लिए चलाई गई एक पहल है।

http://www.jagopahad.com

You cannot copy content of this page

उत्तराखंड में पंचम धाम के तौर पर स्थापित हो रहा महादेव का यह मंदिर माँ मनसा देवी मंदिर का धार्मिक महत्व व इतिहास भद्राज मंदिर और उसके ट्रेक का विस्तृत परिचय Mystery of Jhakar Saim Temple Where is the temple of God of Justice in India?