हाम्रो दशैं सांस्कृतिक महोत्सव-2023′ का मंत्री गणेश जोशी ने किया शुभारंभ

देहरादून,21 अक्टूबर। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने शनिवार को गोर्खाली सुधार सभा के मानेकशा संभागार में गोर्खाली सुधार सभा द्वारा दशहरा के उपलक्ष में आयोजित ‘हाम्रो दशैं सांस्कृतिक महोत्सव-2023’ का दीप प्रज्वलित का शुभारंभ किया गया।
कार्यक्रम में सर्वप्रथम मंच पर दुर्गा वंदना करते हुए माँ अम्बे भगवती का आवाह्न किया। अध्यक्ष पदम सिंह थापा ने मंत्री गणेश जोशी को खादा ओढाकर एवं पौधा देकर स्वागत किया। कार्यक्रम में संस्कृति को दर्शाने हेतु मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए। जिनमें कौसेली सांगितिक ग्रुप, गुराँस सांस्कृ – तिक कला केंद्र, महिला एकता समिति रायपुर, तमुधिं गुरूंग समाज, नेहरूग्राम शाखा, ठाकुरपुर शाखा क्लेमेंटाऊन शाखा, भारूवाला ग्रांट शाखा, के कलाकारों ने अपनी सुंदर प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। सुपर मोम शो द्वारा बेटी पढ़ाओ-बेटी बचाओ का संदेश भी दिया जिसने दर्शको को बेहद प्रभावित भी किया। साथ ही उत्तराखण्ड के गढ़वाली और कुमाउनी गीतो का भी लुफ्त उठाया। इस मंत्री ने कईं विभूतियों को सम्मानित भी किया।

ज्ञात हो कि दशहरा गोर्खाली समाज का एक महत्वपूर्ण त्यौहार है, जिसमें हम नौ दिनों तक माँ दुर्गा की आराधना-पूजा करते हैं। घरों में जौं (जैवरा) बोते हैं। विजयदशमी के दिन घर के बड़े-बुजुर्ग परिवार के सदस्यों को दही -चावल का टीका लगाते हैं और बालों में जँवरा सजाते है, साथ ही सभी को उपहार- दक्षिणा आदि भी देते हैं। घर-घर में विभिन्न गोर्खाली व्यंजनों का सभी आनंद लेते है। समस्त गोर्खाली समाज में पूरे पाँच दिनों तक दशहरे का जश्न बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि गोर्खाली सुधार सभा विगत कई वर्षों से समाजहित एवं उत्थान के प्रति अनवरत कार्यरत है। उन्होंने सभी को हमरो दशै पर्व की बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारतीय सेना में गोर्खाली समाज का बड़ा योगदान है।मंत्री ने कहा किसी भी समाज की पहचान उसकी सांस्कृतिक विरासत से होती है, और अपनी संस्कृति को जिंदा रखने का काम गोर्खाली सुधार सभा कर रही है।मंत्री जोशी ने कहा कि आज सैनिकों के सम्मान के लिए देहरादून में पांचवे धाम सैन्य धाम का निर्माण किया जा रहा है। मंत्री ने कहा कि गोर्खाली सुधार सभा के भवन जीर्णोधार के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा के क्रम में 99 लाख रुपए की धनराशि जारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य भी शीघ्र प्रारंभ किया जायेगा। इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने सभी को शारदीय नवरात्रि और दशहरा पर्व की अग्रिम शुभकामनाएं दी।

इन विभूतियों को किया गया सम्मानित

पूर्व राज्य मंत्री, गोर्खा कल्याण परिषद ले०टी०डी०भूटिया, ग्राम प्रधान पुरोहितवाला मीनू क्षेत्री,पूर्व प्रधानाध्यापिका एवं वरिष्ठ समाज सेविका विनय गुरूंग, शाखा अध्यक्ष एवं समाज सेवी जोगेंद्र शाह, सोनम क्षेत्री।

इस अवसर पर विधायक विनोद चमोली, विधायक सविता कपूर, विधायिका गोर्खाली सुधार सभा अध्यक्ष मधुसूदन शर्मा, ब्रिगेडियर सी० बी० थापा, पूर्व अध्यक्ष ब्रिगेडियर पी०एस० गुरुग कर्नल सी०बी थापा, कर्नल बी०एस०खत्री, कर्नल डी०एस०खड़का, कर्नल जीवन कुमार क्षत्री कर्नल एस०एस०कँवर, कर्नल डी०बी०थापा, कर्नल जीवन कुमार क्षेत्री, राम सिंह थापा, कमला थापा, ज्योति कोटिया, रवि राना, ओ०पी० गुरूंग, सी० के०राई, एवं महानुभावजन व मातृशक्तियाँ उपस्थित रहे।


Jago Pahad Desk

"जागो पहाड" उत्तराखंड वासियों को समाचार के माध्यम से जागरूक करने के लिए चलाई गई एक पहल है।

http://www.jagopahad.com

You cannot copy content of this page

उत्तराखंड में पंचम धाम के तौर पर स्थापित हो रहा महादेव का यह मंदिर माँ मनसा देवी मंदिर का धार्मिक महत्व व इतिहास भद्राज मंदिर और उसके ट्रेक का विस्तृत परिचय Mystery of Jhakar Saim Temple Where is the temple of God of Justice in India?