Logo Jago pahad news

विधायक विनोद कंडारी ने किया शिवालय मार्ग का शिलान्यास

विधायक विनोद कंडारी जी के कर कमलों द्वारा अपनी विधानसभा देवप्रयाग के कीर्तिनगर के अंतर्गत
1-धारपयाकोटी मोटर मार्ग से वणतोलीखाल नैलचामी मोटर मार्ग का शिलान्यास कुल लम्बाई 4.750किमी.कुल लागत 175.62लाख़
2- ढुण्डसिर शिवालय सम्पर्क मोटर मार्ग स्टेज 1 कुल लम्बाई 1.500 किलोमीटर कुल लागत 52.57 लाख़ का शिलान्यास किया।

श्रीनगर। विकास खंड कीर्तिनगर के स्यालसौंड में विधायक देवप्रयाग विनोद कंडारी ने शनिवार को बणतोली खाल नैलचामी और ढुंडसिर शिवालय मोटर मार्ग का शिलान्यास किया। विधायक ने बताया कि पौने पांच किमी स्यालसैड़-बणतोली खाल-नैलचामी मोटर मार्ग के निर्माण पर करीब 175.62 लाख की धनराशि खर्च की जाएगी। 52.57 लाख से डेढ़ किलोमीटर ढुंडेश्वर महादेव मंदिर संपर्क मोटर मार्ग का निर्माण किया जाएगा। कंडारी ने बताया कि बणतोली खाल नैलचामी मोटर मार्ग के निर्माण से जहां दोनों क्षेत्रों के लोगों को सुविधा मिलेगी। अब लोगों को एक से दूसरे क्षेत्र में जाने के लिए 100 किमी की दूरी नहीं नापनी पड़ेगी। अब यह दूरी मात्र 30 किमी रह जाएगी।


Jago Pahad Desk

"जागो पहाड" उत्तराखंड वासियों को समाचार के माध्यम से जागरूक करने के लिए चलाई गई एक पहल है।

http://www.jagopahad.com