केदारनाथ धाम के पास हिमस्खलन, भरभराकर गिरा बर्फ का पहाड़- देखें वीडियो

रुद्रप्रयाग: केदारनाथ धाम के पास हिमस्खलन हुआ है। गांधी सरोवर के पास बर्फ का पहाड़ गिरता हुआ दिखा, जिससे वहां मौजूद श्रद्धालु डर गए। वे चिंतित हो गए कि कहीं बर्फ उन पर न आ गिरे। केदारनाथ मंदिर में दर्शन कर रहे लोग भी इस दृश्य को देख कर घबरा गए। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है।

यहां से देखें वीडियो: https://www.instagram.com/reel/C811jEmJ4OL/?igsh=MTJhM2FmcGVpY2V2Zg==

रविवार सुबह हुई इस घटना ने सबको हैरान कर दिया। गांधी सरोवर के ऊपर बर्फ की नदी बहती हुई दिखाई दी। ऐसा लग रहा था कि बर्फ का सैलाब केदारनाथ धाम की ओर बढ़ रहा है। लेकिन सौभाग्य से ऐसा नहीं हुआ।

हिमस्खलन ने वहां मौजूद सभी लोगों को डरा दिया, लेकिन सभी सुरक्षित हैं और किसी को नुकसान नहीं पहुंचा है। केदारनाथ धाम में भी कोई नुकसान नहीं हुआ है।

हिमस्खलन क्या होता है?
हिमस्खलन को अंग्रेजी में एवलांच कहते हैं। यह तब होता है जब पहाड़ों पर अधिक बर्फ जम जाती है और दबाव के कारण खिसकने लगती है। बर्फ की परतें खिसककर नीचे बहने लगती हैं और रास्ते में आने वाली हर चीज को बहा ले जाती हैं। यह दृश्य बर्फ की नदी जैसा लगता है।

उत्तराखंड में हिमस्खलन की घटनाएं:

  • 2021 में त्रिशूल चोटी पर हिमस्खलन से नौसेना के 5 पर्वतारोहियों सहित 6 लोगों की मौत।
  • 2021 में लम्खागा दर्रे में एवलांच से 9 टूरिस्ट्स की मौत।
  • 2019 में नंदादेवी चोटी पर हिमस्खलन से 4 विदेशी पर्वतारोहियों सहित 8 लोगों की मौत।
  • 2016 में शिवलिंग चोटी पर 2 विदेशी पर्वतारोहियों की मौत।
Jago Pahad Desk

"जागो पहाड" उत्तराखंड वासियों को समाचार के माध्यम से जागरूक करने के लिए चलाई गई एक पहल है।

http://www.jagopahad.com

You cannot copy content of this page

उत्तराखंड में पंचम धाम के तौर पर स्थापित हो रहा महादेव का यह मंदिर माँ मनसा देवी मंदिर का धार्मिक महत्व व इतिहास भद्राज मंदिर और उसके ट्रेक का विस्तृत परिचय Mystery of Jhakar Saim Temple Where is the temple of God of Justice in India?