ब्रेकिंग न्यूज़ (पौड़ी गढवाल) ज्वालपा देवी मंदिर के पास पहाड़ी में मुस्लिम खादिम ने रातों-रात बना दी मजार

उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले में सतपुली से पौड़ी मार्ग पर स्थित ज्वालपा देवी मंदिर के पास एक मुस्लिम खादिम ने रातों-रात वन भूमि पर अवैध रूप से कब्जा कर एक मजार बना दी और उस पर हरी चादर चढ़ाकर धार्मिक गतिविधियाँ शुरू कर दीं। इस घटना की जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद जिला प्रशासन ने संज्ञान लिया। जिलाधिकारी (डीएम) आशीष चौहान ने मामले को वन विभाग को रेफर किया।

वन विभाग की टीम जब मौके पर पहुँची तो पाया कि यह मजार हाल ही में बनाई गई थी। टीम के पहुँचने से पहले ही मजार बनाने वाला खादिम वहाँ से फरार हो गया। वन विभाग की टीम ने तुरंत उस मजार को ध्वस्त कर दिया। मजार के भीतर सिर्फ ईंट और पत्थर ही मिले, जिससे यह साबित होता है कि यह मजार लोगों को गुमराह करने और सरकारी भूमि पर कब्जा करने के उद्देश्य से बनाई गई थी।

धामी सरकार पिछले कुछ महीनों से ऐसे मजार जिहाद और लैंड जिहाद के खिलाफ अभियान चला रही है, जिसके तहत अब तक 500 से अधिक अवैध मजारों को हटाया जा चुका है। हालांकि, शहरी क्षेत्रों में अभी भी कई अवैध मजारों को हटाया जाना बाकी है।

Jago Pahad Desk

"जागो पहाड" उत्तराखंड वासियों को समाचार के माध्यम से जागरूक करने के लिए चलाई गई एक पहल है।

http://www.jagopahad.com

You cannot copy content of this page