उत्तराखंड: देह व्यापार का खुलासा, चार महिलाएं गिरफ्तार

रुड़की: देवभूमि उत्तराखंड में देह व्यापार का धंधा तेजी से फैल रहा है। पुलिस ने रुड़की के आईआईटी क्षेत्र के बाहर चल रहे जिस्मफरोशी के कारोबार का खुलासा करते हुए चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है।

लंबे समय से कुछ महिलाएं इस इलाके में देह व्यापार में लिप्त थीं और यहां रुकने वाले पुरुषों से दाम तय करती थीं। पिछले कुछ दिनों से महिलाएं वहां नजर नहीं आ रही थीं, लेकिन हाल ही में उनकी गतिविधियां फिर से बढ़ गईं।

पुलिस को सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचते ही महिलाएं भागने लगीं, लेकिन चार महिलाओं को पुलिस ने पकड़ लिया। कुछ महिलाएं वहां से फरार होने में सफल रहीं। बता दें कि हरिद्वार और रुड़की क्षेत्र में देह व्यापार तेजी से फैल रहा है। इससे पहले भी पुलिस ने कई महिलाओं को गिरफ्तार किया है।

Jago Pahad Desk

"जागो पहाड" उत्तराखंड वासियों को समाचार के माध्यम से जागरूक करने के लिए चलाई गई एक पहल है।

http://www.jagopahad.com

You cannot copy content of this page

उत्तराखंड में पंचम धाम के तौर पर स्थापित हो रहा महादेव का यह मंदिर माँ मनसा देवी मंदिर का धार्मिक महत्व व इतिहास भद्राज मंदिर और उसके ट्रेक का विस्तृत परिचय Mystery of Jhakar Saim Temple Where is the temple of God of Justice in India?