योगी के बाद देश के सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्रियों में शुमार Pushkar Dhami, लोकप्रियता पर सबसे ज्यादा 51.1 फीसद लोगों ने लगाई मुहर

  • प्रतिष्ठित मीडिया समूह नव भारत टाइम्स के सर्वे में टॉप पर मुख्यमंत्री धामी (Pushkar Dhami)
  • योगी के बाद देश के सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्रियों में शुमार पुष्कर सिंह धामी बड़े और कड़े फैसलों से बढ़ी मुख्यमंत्री धामी की लोकप्रियता
  • यूसीसी, नकलरोधी कानून और लैंड जिहाद के खिलाफ बड़ी कार्रवाई के निर्णय बने नजीर
  • धामी के निर्णयों से सतत विकास लक्ष्यों में भी राज्य ने देशभर में किया टॉप
  • मुख्यमंत्री धामी की लोकप्रियता पर सबसे ज्यादा 51.1 फीसद लोगों ने लगाई मुहर

देश के युवा मुख्यमंत्रियों में शुमार पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Dhami) ने एक बार फिर अपनी कार्यकुशलता से देशभर में योगी के बाद भाजपा शासित राज्यों में सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री का खिताब हासिल किया है।

मुख्यमंत्री धामी के देशभर में नजीर बने कड़े और बड़े फैसलों और राज्य के विकास को लेकर लिए गए नीति निर्णयों से अलग छवि उभरी है। खासकर मातृशक्ति और युवा वर्ग में राज्य के हित में लिए गए फैसलों से मुख्यमंत्री धामी खासे चहेते हैं।

देश के प्रतिष्ठित मीडिया समूह नव भारत टाइम्स ने अपने ऑनलाइन प्लेटफार्म पर सीएम योगी के बाद भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों में सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री को लेकर एक पोल करवाया।

इस पोल में 51.1 प्रतिशत जनता ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री चुना। पोल के दौरान जनता ने कमेंट्स के जरिए भी मुख्यमंत्री धामी के फैसलों और कामकाज की जमकर तारीफ की।

यह भी उल्लेखनीय है कि पहले भी इंडियन एक्सप्रेस के द्वारा जारी देश के ताकतवर भारतीयों की सूची में मुख्यमंत्री धामी ने 61वां स्थान प्राप्त कर अपनी पहचान बनाई थी। विकास कार्यों को लेकर नीति आयोग के सतत विकास लक्ष्यों (एसडीजी) की रैंकिंग में भी उत्तराखंड को देशभर में पहला स्थान दिलाकर उन्होंने अपनी लोकप्रियता बढ़ाई है।

इसके अलावा, मुख्यमंत्री धामी की आम जनता और सोशल मीडिया में भी अच्छी लोकप्रियता है। कुछ महीने पहले, प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह के बाद, वह देश में सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले नेताओं की सूची में शामिल हुए थे। उनके फेसबुक पेज पर फॉलोवर्स की संख्या एक करोड़ से अधिक है।

मुख्यमंत्री धामी (Pushkar Dhami) ने बनाई अलग पहचान

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सिर्फ तीन साल में विकास और कानून व्यवस्था के क्षेत्र में बड़े फैसले लिए हैं। उन्होंने सबसे पहले देश का सख्त नकलरोधी कानून लागू कर एक मिसाल कायम की। उत्तराखंड के बाद, यूपी और केंद्र सरकार ने भी सख्त नकलरोधी कानून लागू किया है।

इसके अलावा, उन्होंने सबसे पहले राज्य में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू करने का निर्णय लेकर एक नया उदाहरण पेश किया। लैंड जिहाद पर भी सख्त कार्रवाई करते हुए सैकड़ों हेक्टेयर जमीन को अतिक्रमणमुक्त कराया। दंगारोधी कानून, धर्म परिवर्तन कानून जैसे कई महत्वपूर्ण कानून भी बनाए गए हैं।

साथ ही, मुख्यमंत्री धामी ने सिलक्यारा सुरंग आपदा में 41 मजदूरों का सुरक्षित रेस्क्यू किया, जोशीमठ और केदारनाथ जैसी आपदाओं से निपटने में भी प्रभावी कदम उठाए।

इसके अलावा, उन्होंने एक कुशल राजनीतिज्ञ की तरह लोकसभा चुनाव में देशभर में जनसभाएं कीं और उत्तराखंड की सभी पांच सीटों पर रिकॉर्ड मतों से जीत दिलाई।

Jago Pahad Desk

"जागो पहाड" उत्तराखंड वासियों को समाचार के माध्यम से जागरूक करने के लिए चलाई गई एक पहल है।

http://www.jagopahad.com

You cannot copy content of this page