उत्तराखंड : SDRF के जवान राजेन्द्र नाथ ने दक्षिण अमेरिका की सबसे ऊंची चोटी पर फहराया तिरंगा, उत्तराखंड पुलिस का नाम किया रोशन..

  • उत्तराखंड पुलिस की SDRF के जवान राजेन्द्र नाथ ने दक्षिण अमेरिका की सबसे ऊंची चोटी पर लहराया भारतीय ध्वज

देहरादून: उत्तराखंड पुलिस की एसडीआरएफ के मुख्य आरक्षी राजेन्द्र सिंह नाथ ने 29 जनवरी को प्रातः 11:30 बजे (दक्षिण अमेरिका समयानुसार) दक्षिण अमेरिका महाद्वीप के अर्जेंटीना में स्थित सबसे ऊँची चोटी माउंट अंकोकागुआ (6961 मीटर) को सफलतापूर्वक फतह कर देश व उत्तराखंड पुलिस का नाम रोशन किया है।

उत्तराखंड पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार ने मुख्य आरक्षी राजेन्द्रनाथ को इस सफलता पूर्वक आरोहण के लिए उनकी सराहना की, साथ ही देश व उत्तराखंड पुलिस का नाम गौरवान्वित करने पर पुलिस महानिदेशक ने हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए रु 10,000 के नगद पुरस्कार की भी घोषणा की गयी है।

पुलिस महानिरीक्षक रिधिम अग्रवाल SDRF द्वारा राजेन्द्र नाथ को सफल आरोहण के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इन पर्वतारोहण अभियानों से प्राप्त अनुभव हाई एल्टीट्यूड एरिया में SDRF की कार्यदक्षता व निपुणता बढ़ाने में अत्यंत सहायक होगा।

SDRF सेनानायक मणिकांत मिश्रा ने राजेंद्र नाथ को दक्षिण अमेरिका की सबसे ऊंची चोटी पर भारतीय एवं उत्तराखंड पुलिस का ध्वज लहराने के लिए शुभकामनाएं दी और कहा कि इससे अन्य कार्मिक भी लाभान्वित होंगे।


Jago Pahad Desk

"जागो पहाड" उत्तराखंड वासियों को समाचार के माध्यम से जागरूक करने के लिए चलाई गई एक पहल है।

http://www.jagopahad.com

You cannot copy content of this page

उत्तराखंड में पंचम धाम के तौर पर स्थापित हो रहा महादेव का यह मंदिर माँ मनसा देवी मंदिर का धार्मिक महत्व व इतिहास भद्राज मंदिर और उसके ट्रेक का विस्तृत परिचय Mystery of Jhakar Saim Temple Where is the temple of God of Justice in India?