रुद्रप्रयाग जिले में नगर निकाय चुनावों के परिणाम घोषित

रुद्रप्रयाग जिले में नगर निकाय चुनावों के परिणाम घोषित हो चुके हैं, जिसमें विभिन्न सीटों पर निर्दलीय और पार्टी प्रत्याशियों ने जीत हासिल की है।

रुद्रप्रयाग नगर पालिका: निर्दलीय प्रत्याशी संतोष रावत ने 2,032 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की। भाजपा के चंद्रमोहन सेमवाल को 1,662 और कांग्रेस के दीपक भंडारी को 1,401 मत मिले।

अगस्त्यमुनि नगर पंचायत: कांग्रेस के राजेंद्र गोस्वामी ने 1,022 मतों के साथ विजय प्राप्त की, जबकि भाजपा के सतीश प्रसाद को 1,004 मत मिले।

गुप्तकाशी नगर पंचायत: भाजपा की विश्वेश्वरी देवी ने 575 मतों के साथ जीत हासिल की। निर्दलीय स्मृतिलता को 540 और कांग्रेस की बीना देवी को 471 मत मिले।

तिलवाड़ा नगर पंचायत: भाजपा प्रत्याशी विनीता देवी ने 753 मत प्राप्त कर कांग्रेस की सीमा देवी (691 मत) को 62 मतों से हराया।

ऊखीमठ नगर पंचायत: निर्दलीय प्रत्याशी कुब्जा धर्म्वाण ने 646 मतों के साथ जीत दर्ज की। निर्दलीय कल्पेश्वरी देवी को 555, भाजपा की बबीता को 325, और कांग्रेस की रीता पुष्पवाण को 153 मत मिले।

Jago Pahad Desk

"जागो पहाड" उत्तराखंड वासियों को समाचार के माध्यम से जागरूक करने के लिए चलाई गई एक पहल है।

http://www.jagopahad.com

You cannot copy content of this page