REAP-ग्रामोत्थान की ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने की समीक्षा, बजट शत-प्रतिशत खर्च करने व महिला सशक्तिकरण पर जोर

ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने आज अपने कैंप कार्यालय में ग्राम्य विकास विभाग के अंतर्गत संचालित रूरल एंटरप्राइज एक्सेलेरेशन प्रोजेक्ट – ग्रामोत्थान (REAP) की विभागीय समीक्षा की। इस दौरान मंत्री ने परियोजना के अंतर्गत संचालित विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति की विस्तृत जानकारी लेते हुए अधिकारियों को निर्धारित लक्ष्यों की समयबद्ध पूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

समीक्षा बैठक में ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने योजना के अंतर्गत आवंटित वित्तीय बजट का शत-प्रतिशत उपयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परियोजना का उद्देश्य ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाना और अंतिम छोर तक लाभ पहुंचाना है, इसलिए कार्यों में तेजी और पारदर्शिता आवश्यक है।

ग्राम्य विकास मंत्री जोशी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि ग्रामीण क्षेत्रों में अधिक से अधिक महिलाओं को क्लस्टर लेवल फेडरेशन (CLF), किसान उत्पादक संगठन (FPO) एवं स्वयं सहायता समूहों (SHGs) से जोड़ा जाए। उन्होंने कहा कि महिलाओं के स्वरोजगार एवं आजीविका संवर्धन के लिए ठोस एवं परिणामोन्मुखी प्रयास किए जाएं।
उन्होंने वे-साइट एमिनिटी (Way Side Amenity) निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश भी दिए, ताकि स्थानीय उत्पादों के विपणन को बढ़ावा मिल सके और ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित हों।

ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने कृषि एवं गैर-कृषि आधारित क्लस्टर-आधारित उद्यमों के विकास पर विशेष बल देते हुए कहा कि चयनित वैल्यू चेन के माध्यम से ग्रामीण उद्यमिता को मजबूती दी जाए। उन्होंने “पशु सखी” जैसी पहलों के माध्यम से डिजिटल सशक्तिकरण को गति देने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त, पशुपालकों को डिजिटल रूप से सशक्त बनाने के लिए मोबाइल फोन वितरण एवं प्रशिक्षण कार्यक्रमों को समयबद्ध तरीके से संचालित करने के निर्देश भी दिए गए, ताकि तकनीक के माध्यम से उत्पादकता और आय में वृद्धि सुनिश्चित की जा सके।

इस अवसर पर परियोजना निदेशक झरना कमठान, वित्त नियंत्रक भूपेंद्र कांडपाल, उप निदेशक रिप महेंद्र सिंह यादव सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Jago Pahad Desk

"जागो पहाड" उत्तराखंड वासियों को समाचार के माध्यम से जागरूक करने के लिए चलाई गई एक पहल है।

http://www.jagopahad.com

You cannot copy content of this page

उत्तराखंड में पंचम धाम के तौर पर स्थापित हो रहा महादेव का यह मंदिर माँ मनसा देवी मंदिर का धार्मिक महत्व व इतिहास भद्राज मंदिर और उसके ट्रेक का विस्तृत परिचय Mystery of Jhakar Saim Temple Where is the temple of God of Justice in India?