दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025: मतदान से पहले सुरक्षा और यातायात व्यवस्था पर विशेष ध्यान

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के मद्देनजर, 4 फरवरी को दिल्ली पुलिस ने मतदान और मतगणना केंद्रों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया। साथ ही, ईवीएम (इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन) की सुरक्षित आवाजाही के लिए विशेष यातायात प्रतिबंध लगाए गए। स्वामी नारायण मार्ग (अशोक विहार) को 4 फरवरी सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक बंद किया गया, जबकि कंजावाला चौक से घेवरा रोड तक के मार्ग को भी प्रतिबंधित किया गया ।

Jago Pahad Desk

"जागो पहाड" उत्तराखंड वासियों को समाचार के माध्यम से जागरूक करने के लिए चलाई गई एक पहल है।

http://www.jagopahad.com