उत्तरकाशी: उत्तराखंड की प्रसिद्ध चारधाम यात्रा की शुरुआत की तारीख तय हो गई है। यमुनोत्री धाम के कपाट 30 अप्रैल 2025 को अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर प्रातः 11:55 बजे खुलेंगे।
यह घोषणा आज यमुना जयंती के अवसर पर श्री यमुनोत्री मंदिर समिति द्वारा की गई। हर वर्ष की तरह इस बार भी यात्रा की तैयारियां जोरों पर हैं। प्रशासन और तीर्थ-यात्रा प्रबंधन समिति द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी जरूरी इंतजाम किए जा रहे हैं।
चारधाम यात्रा में यमुनोत्री के अलावा गंगोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम शामिल हैं। यमुनोत्री और गंगोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया के दिन खोले जाते हैं, जबकि केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम के कपाट शुभ मुहूर्त के अनुसार बाद में खुलते हैं।
यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे समय से ऑनलाइन या ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन कराएं और मौसम की जानकारी लेकर ही यात्रा पर निकलें।