पंतनगर किसान मेले में पशुपालकों का उत्साह, गाभिन कटिया की कीमत एक लाख से ऊपर

पंतनगर। 119वें अखिल भारतीय किसान मेले में शैक्षणिक डेरी फार्म पर गाभिन संकर एवं साहीवाल बछियों तथा भैंस की कटियो की नीलामी का आयोजन किया गया। नीलामी में 2 संकर बछियों, 4 साहीवाल बछियों तथा 2 कटियों की नीलामी हुई। एक भैंस कटियॉ को हरदेव सिंह, बहेड़ी द्वारा अधिकतम नीलामी दर रू. 1,04,000.00 लगाकर प्राप्त किया गया एवं साहीवाल बछिया को अधिकतम नीलामी दर श्री भगवान सहाय, हल्द्वानी द्वारा रू. 91,000.00 लगाकर प्राप्त की गयी । संकर बछियां की अधिकतम नीलामी दर श्री गोविन्द सिंह, दिनेशपुर द्वारा रू. 77,000.00 लगाकर प्राप्त की गयी। नीलामी में 8 पशु कुल रू. 5,89,000.00 में नीलाम हुए।

पशु नीलामी में सर्वोत्तम गाय की बछिया

नीलामी के दौरान डा. ए.एच.अहमद, अधिष्ठाता, पशु चिकित्सा एवं पषु विज्ञान महाविद्यालय, डा. शिव कुमार, संयुक्त निदेशक, शैक्षणिक डेरी फार्म, डा. ए.के. घोष, प्राध्यापक (ए.जी.बी), डा. जे.एल.सिंह, प्राध्यापक, मेडिसिन विभाग, डा. सुनील कुमार, सहायक निदेशक, शैक्षणिक डेरी फार्म, डा. अमित प्रसाद, सहायक निदेशक (पशु स्वास्थ्य), शैक्षणिक डेरी एवं कुक्कुट फार्म, श्री श्रवण कुमार, सहायक लेखाधिकारी एवं श्री कर्मा उरॉव, लेखाकार, नीलामी में उपस्थित रहें। श्री ए.के.सिंह, भण्डार क्रय अधिकारी द्वारा नीलामी का संचालन किया गया। माननीय कुलपति डा. एम.एस. चौहान, डा. ए.एच.अहमद, अधिष्ठाता, पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान महाविद्यालय तथा निदेशक, प्रसार शिक्षा डा. जितेन्द्र क्वात्रा ने नीलामी में अधिक दरें प्राप्त होने पर समस्त टीम को बधाई दी । नीलामी में कुल 18 पशुपालकों द्वारा बोलीदाता के रूप में प्रतिभाग किया गया तथा लगभग 200 अन्य किसान उपस्थित रहें।

Jago Pahad Desk

"जागो पहाड" उत्तराखंड वासियों को समाचार के माध्यम से जागरूक करने के लिए चलाई गई एक पहल है।

http://www.jagopahad.com

You cannot copy content of this page

उत्तराखंड में पंचम धाम के तौर पर स्थापित हो रहा महादेव का यह मंदिर माँ मनसा देवी मंदिर का धार्मिक महत्व व इतिहास भद्राज मंदिर और उसके ट्रेक का विस्तृत परिचय Mystery of Jhakar Saim Temple Where is the temple of God of Justice in India?