प्रमुख फसलों में खरपतवार प्रबन्धन पर प्रषिक्षण कार्यक्रम

पंतनगर। विष्वविद्यालय के सस्य विज्ञान विभाग के अखिल भारतीय समन्वित खरपतवार प्रबंधन षोध परियोजना के ‘अनुसूचित जाति उपयोजना’ के अंतर्गत, गौलापार ग्राम किषनपुर रैक्वाल गंगापुर जिला- नैनीताल में श्री देवेन्द्र बिश्ट कृशक के प्रेक्षत्र पर एक किसान सभा का आयोजन किया गया, जिसमें 6 अन्य गॉव के कृशक भी उपस्थित रहे। प्रषिक्षण कार्यक्रम में किसानों को प्रमुख फसलों में खरपतवार प्रबन्धन पर जानकारी दी गयी, जिसमें खरपतवार प्रबन्धन परियोजना के परियोजनाधिकारी डा. एस.पी. सिंह प्राध्यापक, सस्य विज्ञान विभाग उपस्थित रहे। प्रषिक्षण कार्यक्रम का संचालन डा. एस. पी. सिंह ने किया। प्रषिक्षण कार्यक्रम में ग्राम किषनपुर रैक्वाल गंगापुर जिला- नैनीतालके लगभग 80 किसानों ने प्रतिभाग किया। डा. एस. पी. सिंह ने फसलों में खरपतवार सेे होने वाले हानियों एवं उनको नियंत्रण करने की विधियों के बारे में चर्चा की। इस प्रषिक्षण कार्यक्रम में परियोजना की तरफ से सभी किसान भाईयों एवं बहनों को विभिन्न खरीफ फसलों में प्रयोग होने वाले नये षाकनाषियोंका वितरण किया गया।

डा. एस. पी. सिंह ने मक्का, सोयाबीन, मूंग उड़द एवं धान में खरपतवारनाषियों के प्रयोग की उचित मात्रा एवं उनके छिड़काव के उचित समय के बारे में विस्तार से बताया। डा. एस. पी. सिंह ने सुझाव दिया कि षाकनाषी के प्रयोग का सबसे उचित समय तब होता है, जब खरपतवार 2-4 पत्ती अवस्था में हो, उन्होंने बताया कि किसान षाकनाषियों के छिड़काव के समय अत्यधिक मात्रा में षाकनाषी व कम मात्रा मे पानी का प्रयोग करते है, जिससे खरपतवारों का नियन्त्रण उचित माध्यम से नहीं हो पाता। परियोजना अधिकारी डा. एस. पी. सिंह ने षाकनाषी के प्रयोग की तकनीकियों के बारे में चर्चा करते हुये बताया कि खरपतवार नाषियों के छिड़काव के लिए हमेषा फ्लेंट फेन कट नॉजल का प्रयोग उचित होता हैतथा बूम नोजल का प्रयोग करने पर जोर दिया। सभी किसान भाईयों एवं बहनों ने अपनी समस्याओं को वैज्ञानिकों के समक्ष रखा और उसके समाधान के विशय में जानकारी ली। प्रषिक्षण कार्यक्रम में परियोजना के वरिश्ठ षोधार्थी आर.पी. सिंह, धर्मेन्द्र कुमार, राजीव, प्रक्षेत्र सहायक सहित लगभग 80 पुरूश एवं महिला कृशक उपस्थित रहे।

Jago Pahad Desk

"जागो पहाड" उत्तराखंड वासियों को समाचार के माध्यम से जागरूक करने के लिए चलाई गई एक पहल है।

http://www.jagopahad.com