UKPSC Lower PCS के 117 पदों पर होगी भर्ती, अधियाचन आयोग को भेजा, पढ़े पूरी खबर

  • UKPSC Lower PCS के 117 पदों पर होगी भर्ती, अधियाचन आयोग को भेजा, पढ़े पूरी खबर

उत्तराखंड लोअर पीसीएस भर्ती का अधियाचन तैयार हो गया है। कार्मिक विभाग ने बुधवार को अधियाचन राज्य लोक सेवा आयोग को भेज दिया। इसमें 117 पदों पर भर्ती की संस्तुति की गई है।

प्रदेश में लोअर पीसीएस की आखिरी भर्ती 2021 में निकली थी। कई साल से युवा नई भर्ती का इंतजार कर रहे थे। समाचार पत्रों ने समय-समय पर लोअर पीसीएस भर्ती के इंतजार को लेकर समाचार प्रकाशित किए। इस बीच बुधवार को शासन ने 117 पदों पर भर्ती का अधियाचन उत्तराखंड लोक सेवा आयोग को भेज दिया है।

अधियाचन में राज्य आंदोलनकारियों व उनके आश्रितों को 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण दिया गया है। इसके तहत कुल सात पद आरक्षित किए गए हैं। इनमें नायब तहसीलदार के तीन, उप कारापाल का एक, पूर्ति निरीक्षक के तीन पद शामिल हैं।

नोट:- नीचे दिए गए पदों और उनकी संख्या का एक तालिका प्रस्तुत है:

पद का नामपदों की संख्या
नायब तहसीलदार36
उप कारापाल14
पूर्ति निरीक्षक36
विपणन निरीक्षक06
आबकारी निरीक्षक05
जिला युवा कल्याण प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी04
ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक02
गन्ना विकास निरीक्षक06
खांडसारी निरीक्षक03
श्रम प्रवर्तन अधिकारी05
जिसमें नायब तहसीलदार के तीन, उप कारापाल का एक, पूर्ति निरीक्षक के तीन पद आरक्षित हैं।
Jago Pahad Desk

"जागो पहाड" उत्तराखंड वासियों को समाचार के माध्यम से जागरूक करने के लिए चलाई गई एक पहल है।

http://www.jagopahad.com

You cannot copy content of this page