उत्तराखंड बोर्ड परीक्षाफल सुधार परीक्षा का परिणाम कल होगा घोषित

उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद द्वारा आयोजित 10वीं और 12वीं की परीक्षाफल सुधार परीक्षा वर्ष 2024 (प्रथम) और 2023 (तृतीय) का परिणाम 13 अगस्त, 2024 को घोषित किया जाएगा।

बोर्ड के सचिव विनोद प्रसाद सिमल्टी ने बताया कि यह परिणाम पूर्वाह्न 11 बजे माध्यमिक शिक्षा निदेशालय, देहरादून में घोषित किया जाएगा।

परीक्षार्थी अपना परिणाम घोषित होने के बाद उत्तराखंड की वेबसाइट www.ubse.uk.gov.in पर देख सकते हैं।

Jago Pahad Desk

"जागो पहाड" उत्तराखंड वासियों को समाचार के माध्यम से जागरूक करने के लिए चलाई गई एक पहल है।

http://www.jagopahad.com