पंतनगर विवि में उत्तराखंड राज्य अंतर-विश्वविद्यालय खेल एवं क्रीड़ा महोत्सव 2025-26 का शुभारंभ

पंतनगर। गोविन्द बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विष्वविद्यालय, पंतनगर के स्टीवेंसन स्टेडियम में उत्तराखंड राज्य अंतर-विष्वविद्यालय खेल एवं क्रीड़ा महोत्सव 2025-26 का उद्घाटन मुख्य अतिथि माननीय राज्यपाल ले.ज. गुरमीत सिंह द्वारा किया गया। महोत्सव में प्रदेष के 10 विष्वविद्यालयों से लगभग 722 विद्यार्थी प्रतिभाग कर रहे है। मुख्य अतिथि द्वारा खेल महोत्सव के उद्घाटन की घोषणा के साथ ही स्टेडियम तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।

दीप प्रज्ज्वलन कर महोत्सव का उद्घाटन करते मुख्य अतिथि माननीय राज्यपाल ले.ज. गुरमती सिंह

समारोह का विशेष आकर्षण खिलाड़ियों का मशाल के साथ प्रवेश रहा, जिसने आयोजन में रोमांच और जोश का संचार किया। इसके उपरांत चांसलर ट्रॉफी का अनावरण एवं स्मारिका का विमोचन माननीय राज्यपाल द्वारा किया गया।ध्वजारोहण के साथ खेल महोत्सव की औपचारिक शुरुआत हुई। इसके बाद विभिन्न विष्वविद्यालयों के खिलाड़ियों ने आकर्षक मार्च-पास्ट प्रस्तुत किया। खिलाड़ियों की सुसंगठित टुकड़ियों, एकरूप परिधान और अनुशासित कदमताल ने दर्शकों का मन मोह लिया। मार्च पास्ट के उपरांत खिलाड़ियों द्वारा खेल भावना, निष्पक्षता और ईमानदारी की शपथ ग्रहण की गई।अपने संबोधन में माननीय राज्यपाल ने कहा कि खेल व्यक्ति के चरित्र निर्माण का सशक्त माध्यम हैं। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे खेलों को अपने जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाएं और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा के माध्यम से उत्कृष्टता प्राप्त करें। उन्होंने कहा कि युवाओं का अनुषासन और जोष देष को वर्श 2047 तक विकसित राश्ट्र बनाने में अह्म भूमिका निभाएगा। 800 मीटर की दौड़ में प्रतिभाग कर रहे युवाओं खासकर महिला प्रतिभागियों के जोष के लिए उन्होंने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

महोत्सव में संबोधित करते मुख्य अतिथि माननीय राज्यपाल ले.ज. गुरमती सिंह

उन्होंने विष्वविद्यालय के कुलपति की इस व्यापक खेल प्रतियोगिता के आयोजन के लिए सराहना की और उन्होंने कहा कि यह आयोजन भविश्य के लिए एक उदाहरण साबित होगा।कार्यक्रम की अध्यक्षीय संबोधन में कुलपति प्रोफेसर मनमोहन सिंह चौहान ने कहा कि विष्वविद्यालय सदैव शैक्षणिक उत्कृष्टता के साथ-साथ खेल एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को भी समान महत्व देता है, जिससे विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित हो सके। उन्होंने विभिन्न विष्वविद्यालयों कुलपति एवं कुलसचिव के इस कार्यक्रम में उपस्थिति के लिए तथा विद्यार्थियों को इस प्रतियोगिता में प्रतिभाग सुनिष्चित करने के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने विष्वविद्यालय द्वारा इस कार्यक्रम को आयोजित किये जाने के लिए माननीय राज्यपाल के सुझाव एवं मार्गदर्षन के लिए उनको धन्यवाद ज्ञापित किया। कुलसचिव डा. दीपा विनय द्वारा खेल महोत्सव की रूप-रेखा प्रस्तुत की गई तथा बताया गया कि इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में विभिन्न विष्वविद्यालयों के सैकड़ों खिलाड़ी विविध खेल स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने आयोजन की तैयारियों और व्यवस्थाओं की जानकारी भी साझा की। अंत में अधिष्ठाता छात्र कल्याण ने स्वागत भाषण में सभी अतिथियों, प्रतिभागियों एवं आयोजकों का अभिनंदन करते हुए कहा कि खेल न केवल शारीरिक सशक्तिकरण का माध्यम हैं, बल्कि वे अनुशासन, नेतृत्व, टीम भावना और सकारात्मक सोच का विकास भी करते हैं।

विजेता खिलाडी को पुरस्कृत करते मुख्य अतिथि माननीय राज्यपाल ले.ज. गुरमती सिंह।

800 मीटर दौड़ (पुरुष एवं महिला वर्ग) की प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया जिसमें पुरूश वर्ग में श्री अंकित नांग, सोबन सिंह जीना विष्वविद्यालय, अल्मोड़ा प्रथम; श्री आषिफ, श्री देव सुमन विष्वविद्यालय, टिहरी गढ़वाल द्वितीय एवं श्री ललित सिंह, सोबन सिंह जीना विष्वविद्यालय, अल्मोड़ा तृतीय स्थान प्राप्त किया तथा महिला वर्ग में कु. नीतू, कुमाऊँ विष्वविद्यालय, नैनीताल प्रथम, कु. चाँदनी, संस्कृत विष्वविद्यालय, हरिद्वार द्वितीय तथा कु. षीतल भट्ट, सोबन सिंह जीना, अल्मोड़ा तृतीय स्थान प्राप्त किया जिनको माननीय राज्यपाल द्वारा सम्मानित किया गया। कृशि महाविद्यालय के स्नातक कार्यक्रम के छात्र श्री ऋशि राज को खेल के ‘लोगो’ तैयार करने के लिए, सामुदायिक विज्ञान महाविद्यालय की कु. षिवांगी भट्ट, स्नातक प्रथम वर्श को ‘षुभंकर’ तैयार करने तथा लिए कु. पिंकी स्नातक चतुर्थ वर्श को अल्पना डिजाईन करने के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में अधिश्ठाता छात्र कल्याण एवं आयोजक सचिव डा. ए.एस. जीना द्वारा सभी उपस्थित का धन्यवाद ज्ञापित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के साथ कुलपति प्रोफेसर मनमोहन सिंह चौहान, कुलपति कुमाऊँ विष्वविद्यालय, डा. डी.एस. रावत, कुलसचिव एवं अध्यक्ष, आयोजक मण्डल डा. दीपा विनय, अधिश्ठाता छात्र कल्याण एवं आयोजक सचिव डा. ए.एस. जीना मंचासीन थे। साथ ही अन्य विष्वविद्यालयों के कुलपति यथा उत्तराखण्ड आयुर्वेद विष्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अरुण कुमार त्रिपाठी; उत्तराखण्ड संस्कृत विष्वविद्यालय के कुलपति प्रो. रामाकान्त पाण्डे, हेमवती नंदन बहुगुणा चिकित्सा शिक्षा विष्वविद्यालय, देहरादून के कुलपति डा. भानू दुग्गल एवं सोबन सिंह जीना विष्वविद्यालय, अल्मोड़ा के कुलपति प्रो. सतपाल सिंह एवं विभिन्न विष्वविद्यालय के कुलसचिव उपस्थित रहे। साथ ही ऊधमसिंह नगर के जिलाधिकारी श्री नितिन सिंह भदौरिया एवं अन्य प्रषासनिक अधिकारी, विष्वविद्यालय के अधिश्ठाता, निदेषकगण, संकाय सदस्य एवं विद्यार्थी उपस्थित थे।

Jago Pahad Desk

"जागो पहाड" उत्तराखंड वासियों को समाचार के माध्यम से जागरूक करने के लिए चलाई गई एक पहल है।

http://www.jagopahad.com

You cannot copy content of this page

उत्तराखंड में पंचम धाम के तौर पर स्थापित हो रहा महादेव का यह मंदिर माँ मनसा देवी मंदिर का धार्मिक महत्व व इतिहास भद्राज मंदिर और उसके ट्रेक का विस्तृत परिचय Mystery of Jhakar Saim Temple Where is the temple of God of Justice in India?