Jago pahad logo

900MM स्टील पाइप के जरिए सुरंग में फंसे मजदूरों को निकला जाएगा बाहर..

Uttarkashi tunnel collapse : ब्रह्मखाल यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माणधीन सुरंग में रविवार को हुए भूस्खलन के बाद बचाओ अभियान तीसरे दिन में प्रवेश कर गया है। निर्माणधीन टनल में हुए भूस्खलन के बाद फंसे मजदूरों को निकालने के लिए बचाओ अभियान के तहत ऑगर ड्रिलिंग मशीन लगाई है। यह मशीन मालबा में 900 MM स्टील पाइप लगाएंगे इन 900 MM पाइप के जरिए सुरंग में फंसे हुए मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकल जाएगा। यह पाइप घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। साथ ही ऑगर ड्रिलिंग मशीन भी साइट पर पहुंच गई है। ऑगर मशीन के लिए प्लेटफार्म तैयार कर लिया गया है।

मजदूरों को मंगलवार रात या बुधवार तक बचाया जा सकता | Uttarkashi tunnel collapse

आपको बता दे की निर्माणधीन सुरंग में ऊपर से लगातार गिर रही मिट्टी बचाओ अभियान में रुकावट पैदा कर रही है। ऐसे में अब पाइप डाला जाएगा, ताकि मालबे को रोका जा सके। मशीन खुदाई करके पाइप डालेगी। बताया जा रहा है कि इस अभियान में 24 घंटे का समय लग सकता है। वहीं सुरंग का दौरा करने के बाद सचिव आपदा प्रबंधन रंजीत कुमार सिन्हा ने कहा कि फंसे हुए मजदूरों को मंगलवार रात या बुधवार तक बचाया जा सकता है। बचाव दल लगातार मालबा हटा रहा है। अब मालबे के ढेर में सुरंग तैयार करके पाइप के जरिए मजदूरों को बाहर निकाला जाएगा।

रंजीत कुमार सिन्हा ने सुरंग के अंदर भूस्खलन का जायजा लिया उन्होंने कहा कि सुरंग के अंदर सभी मजदूर सुरक्षित हैं, जिन्हें पाइप के जरिए खाना-पानी ऑक्सीजन की आपूर्ति की जा रही है।


Join WhatsApp Group
Jago Pahad Desk

"जागो पहाड" उत्तराखंड वासियों को समाचार के माध्यम से जागरूक करने के लिए चलाई गई एक पहल है।

http://www.jagopahad.com

You cannot copy content of this page