अमृतसर स्थित स्वर्ण मंदिर में एक व्यक्ति ने श्रद्धालुओं पर किया हमला

स्वर्ण मंदिर में हमला: अमृतसर स्थित स्वर्ण मंदिर में एक अज्ञात व्यक्ति ने लोहे की पाइप से श्रद्धालुओं पर हमला कर दिया। इस हमले में पांच लोग घायल हो गए जिनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। आरोपी व्यक्ति को मंदिर परिसर में पकड़ा गया और पुलिस को सौंप दिया गया। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि हमलावर मानसिक रूप से अस्थिर प्रतीत हो रहा है। घटना के बाद मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त कर दिया गया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने घटना की निंदा की और दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया।

ADVERTISEMENT

Jago Pahad Desk

"जागो पहाड" उत्तराखंड वासियों को समाचार के माध्यम से जागरूक करने के लिए चलाई गई एक पहल है।

http://www.jagopahad.com