बड़ी खबर: अहमदाबाद में साम्प्रदायिक झड़प

अहमदाबाद के वस्त्राल क्षेत्र में दो समुदायों के बीच एक मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। विवाद की शुरुआत एक खाद्य स्टॉल के स्थान को लेकर हुई थी। देखते ही देखते यह झड़प मारपीट और आगजनी में बदल गई। भीड़ ने लाठियों और तलवारों से हमला कर कई लोगों को घायल कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर स्थिति को नियंत्रण में लिया और 14 लोगों को गिरफ्तार किया गया। शहर में तनाव का माहौल बना हुआ है और सुरक्षा बलों की तैनाती बढ़ा दी गई है।

ADVERTISEMENT

Jago Pahad Desk

"जागो पहाड" उत्तराखंड वासियों को समाचार के माध्यम से जागरूक करने के लिए चलाई गई एक पहल है।

http://www.jagopahad.com