पाकिस्तान से तनाव के बीच उत्तराखंड में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

पाकिस्तान के साथ तनावपूर्ण हालातों के बीच उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दोनों राज्यों में सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। विशेष रूप से केदारनाथ और राम मंदिर जैसे धार्मिक स्थलों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। केंद्रीय एजेंसियों के इनपुट के आधार पर हाई अलर्ट जारी किया गया है।

ADVERTISEMENT

Jago Pahad Desk

"जागो पहाड" उत्तराखंड वासियों को समाचार के माध्यम से जागरूक करने के लिए चलाई गई एक पहल है।

http://www.jagopahad.com