चार धाम यात्रा के लिए एक दिन में 17 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने करवाया पंजीकरण

चार धाम यात्रा के लिए श्रद्धालुओं की भारी उत्सुकता देखने को मिल रही है। 12 मई 2025 को सिर्फ एक दिन में हरिद्वार, नयागांव, हर्बर्टपुर और ऋषिकेश ट्रांजिट कैंप जैसे भौतिक केंद्रों से कुल 17,481 पंजीकरण दर्ज किए गए। हरिद्वार केंद्र ने सबसे अधिक 9714 पंजीकरण किए, जिसमें यमुनोत्री के लिए 2278, गंगोत्री के लिए 2261, केदारनाथ के लिए 2531 और बद्रीनाथ के लिए 2644 यात्रियों का पंजीकरण हुआ।

ऋषिकेश ट्रांजिट कैंप से कुल 6837 पंजीकरण दर्ज किए गए, जबकि हर्बर्टपुर और नयागांव से क्रमशः 566 और 364 यात्रियों ने अपना पंजीकरण कराया।

कुल आंकड़ों की बात करें तो, यमुनोत्री के लिए 3912, गंगोत्री के लिए 3914, केदारनाथ के लिए 4756 और बद्रीनाथ के लिए 4899 श्रद्धालुओं ने पंजीकरण कराया। प्रशासन की ओर से यात्रा की सुविधा और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए पंजीकरण अनिवार्य किया गया है।

ADVERTISEMENT

Jago Pahad Desk

"जागो पहाड" उत्तराखंड वासियों को समाचार के माध्यम से जागरूक करने के लिए चलाई गई एक पहल है।

http://www.jagopahad.com