अल्मोड़ा के वैज्ञानिक राजेंद्र के परिजनों से मिले जागेश्वर विधायक मोहन सिंह मेहरा, दी बधाइयां

जागेश्वर विधानसभा क्षेत्र के विधायक मोहन सिंह मेहरा ने ग्राम दियुनाथल जाकर चंद्रयान 3 में शामिल रहे वैज्ञानिक राजेंद्र सिंह सिजवाली की माता को पुष्पगुच्छ देकर उनकी उपलब्धियों पर शुभकामनाएं दी।

इस दौरान विधायक मेहरा ने वैज्ञानिक सिजवाली की माता से बात कि उन्होने बताया कि राजेंद्र बचपन से ही मेहनती और लग्नशील थे जिसके कारण आज उन्हें यह उपलब्धि मिली।

उन्होंने बताया कि राजेंद्र सिंह सिजवाली की प्रारंभिक शिक्षा ग्राम पुनौली तहसील भनौली जनपद अल्मोड़ा से हुई इसके बाद इंजीनियरिंग करने वे द्वाराहाट चले गए वहां उन्होंने द्वाराहाट इंजीनियरिंग कॉलेज से इंजीनियरिंग की शिक्षा ग्रहण की उसके बाद उनके कठिन मेहनत और परिश्रम ने उन्हें इस मुकाम पर पहुंचाया।

विधायक मेहरा ने राजेंद्र सिंह की माता को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राजेंद्र ने प्रदेश व उनके क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है, मैं राजेंद्र के उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं।

इस दौरान जागेश्वर विधानसभा के कई कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENT

Jago Pahad Desk

"जागो पहाड" उत्तराखंड वासियों को समाचार के माध्यम से जागरूक करने के लिए चलाई गई एक पहल है।

http://www.jagopahad.com