उज्याव कुमाउनी भाषा युवा सम्मेलन व युवा सम्मान समारोह 2025 की तैयारियाँ पूर्ण

कुमाउनी भाषा और संस्कृति के संरक्षण, संवर्धन एवं प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से आयोजित “उज्याव कुमाउनी भाषा युवा सम्मेलन व युवा सम्मान समारोह 2025” की सभी तैयारियाँ पूर्ण हो चुकी हैं। यह आयोजन कुमाउनी भाषा के प्रति युवाओं की भागीदारी को प्रोत्साहित करने और उनके योगदान को सम्मानित करने के लिए समर्पित है।

इस वर्ष समारोह में कुमाउनी भाषा व संस्कृति के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रहे दस युवाओं को ‘उज्याव कुमाउनी भाषा युवा सेवी सम्मान’ से सम्मानित किया जाएगा। सम्मानित होने वाले युवाओं की सूची इस प्रकार है —

  1. भास्कर भौर्याल – लोक रंगकर्मी
  2. अमन भारती – कुमाउनी लघु फिल्म कलाकार
  3. गणेश बिष्ट – कुमाउनी हास्य कलाकार
  4. चंद्रशेखर टम्टा – कुमाउनी लोकगायक
  5. त्रिलोक पहाड़ियां – कुमाउनी कवि एवं हास्य कलाकार
  6. पूजा पडियार – कुमाउनी ऐपण कलाकार
  7. ज्योति परिहार – कुमाउनी हास्य कलाकार
  8. रितू लोहिया – बाल लोकगायिका
  9. ज्योति भट्ट – कुमाउनी हास्य कलाकार
  10. दीक्षा उपाध्याय – ऐपण कलाकार

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे —

  1. श्री शैलेंद्र दानू, अध्यक्ष, वन्दे मातरम् ग्रुप
  2. श्री चन्दन नयाल, पहाड़ पर्यावरण प्रेमी

आयोजकों के अनुसार, कार्यक्रम में कुमाउनी भाषा, कला, लोकसंगीत, हास्य, कविता और पारंपरिक ऐपण जैसे विषयों पर संवाद और प्रस्तुतियाँ भी होंगी। उद्देश्य है कि नई पीढ़ी अपनी भाषा और संस्कृति से जुड़ाव महसूस करे और इसे आगे बढ़ाए।

‘उज्याव कुमाउनी भाषा युवा सम्मेलन व युवा सम्मान समारोह 2025’ कुमाउनी समाज के लिए एक प्रेरणादायक पहल बनकर सामने आया है, जो यह संदेश देता है कि अपनी भाषा, बोली और संस्कृति पर गर्व करना ही असली पहचान है।

Jago Pahad Desk

"जागो पहाड" उत्तराखंड वासियों को समाचार के माध्यम से जागरूक करने के लिए चलाई गई एक पहल है।

http://www.jagopahad.com

You cannot copy content of this page

उत्तराखंड में पंचम धाम के तौर पर स्थापित हो रहा महादेव का यह मंदिर माँ मनसा देवी मंदिर का धार्मिक महत्व व इतिहास भद्राज मंदिर और उसके ट्रेक का विस्तृत परिचय Mystery of Jhakar Saim Temple Where is the temple of God of Justice in India?