सहारनपुर मेयर डॉ. अजय कुमार ने न्यू कैंब्रिज पब्लिक स्कूल के वार्षिक उत्सव में किया शिरकत, मेधावी छात्र सम्मानित

सुल्तानपुर-चिलकाना स्थित न्यू कैंब्रिज पब्लिक स्कूल में आयोजित वार्षिक उत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह में सहारनपुर के मेयर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

इस अवसर पर उन्होंने विद्यालय के छात्र-छात्राओं को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया। मेयर ने कहा कि बच्चों की प्रतिभा, अनुशासन एवं आत्मविश्वास को देखकर उन्हें अत्यंत प्रसन्नता हुई। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक एवं प्रेरणादायक प्रस्तुतियां बेहद मनमोहक रहीं, जिन्हें उपस्थित लोगों ने खूब सराहा।

मेयर डॉ. अजय कुमार ने विद्यालय परिवार द्वारा आयोजित इस भव्य एवं सुव्यवस्थित कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए प्रबंधन एवं शिक्षकगण को बधाई दी। उन्होंने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ने के लिए शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सहित कई गणमान्य अतिथि भी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENT

Jago Pahad Desk

"जागो पहाड" उत्तराखंड वासियों को समाचार के माध्यम से जागरूक करने के लिए चलाई गई एक पहल है।

http://www.jagopahad.com