PM Kishan Yogana की 23वीं किस्त का इंतजार, जानिए कब आएगी अगली किस्त

देशभर के किसानों के लिए लगातार एक मजबूत आर्थिक सहारा बनकर उभरी है। इस योजना के तहत केंद्र सरकार हर साल किसानों को ₹6000 की आर्थिक सहायता प्रदान करती है, जो सीधे उनके बैंक खातों में DBT (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से भेजी जाती है। यह राशि ₹2000 की तीन किस्तों में हर चार महीने के अंतराल पर दी जाती है।(PM Kishan Yogana)

हाल ही में योजना की 22वीं किस्त 13 मार्च 2026 को जारी की गई थी, जिसके बाद अब किसानों की नजर 23वीं किस्त पर टिकी हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अगली यानी 23वीं किस्त जुलाई 2026 के आसपास जारी की जा सकती है। हालांकि, सरकार की ओर से अभी तक इसकी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

किन किसानों को नहीं मिलेगा लाभ?
सरकार ने स्पष्ट किया है कि इस बार केवल उन्हीं किसानों को किस्त का लाभ मिलेगा, जिन्होंने सभी जरूरी प्रक्रियाएं पूरी कर ली हैं। इनमें e-KYC का पूरा होना, आधार कार्ड का बैंक खाते से लिंक होना और भू-सत्यापन (Land Verification) शामिल है। यदि इनमें से कोई भी प्रक्रिया अधूरी रह जाती है, तो किसानों की किस्त अटक सकती है।

अब तक कितनी राशि हुई जारी?
सरकार अब तक इस योजना के तहत 4.27 लाख करोड़ रुपये से अधिक की राशि किसानों के खातों में ट्रांसफर कर चुकी है। इससे देश के लाखों किसान परिवारों को आर्थिक मजबूती मिली है और खेती-किसानी में सहायता प्राप्त हुई है।

घर बैठे ऐसे चेक करें अपना स्टेटस
किसान आसानी से घर बैठे अपना नाम और भुगतान की स्थिति ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर “Beneficiary List” विकल्प चुनना होगा, फिर अपना राज्य, जिला, ब्लॉक और गांव चयन कर “Get Report” पर क्लिक करना होगा। इसके बाद सूची में अपना नाम और किस्त की स्थिति देखी जा सकती है।

जरूरी सलाह
विशेषज्ञों का कहना है कि किसानों को समय रहते e-KYC और अन्य आवश्यक अपडेट पूरे कर लेने चाहिए, ताकि अगली किस्त बिना किसी रुकावट के सीधे उनके बैंक खाते में पहुंच सके।

Jago Pahad Desk

"जागो पहाड" उत्तराखंड वासियों को समाचार के माध्यम से जागरूक करने के लिए चलाई गई एक पहल है।

http://www.jagopahad.com