आईआईआरएस कॉलोनी में बच्चों ने किया रावण दहन

देहरादून। कालिदास रोड स्थित आईआईआरएस कॉलोनी में बच्चों ने भगवान श्रीराम के जयकारों के बीच रावण दहन किया। रावण दहन के बाद कॉलोनी के निवासियों ने एक-दूसरे को दशहरे की शुभकामनाएं दीं।

खास बात यह रही कि अधिश्री शर्मा, अन्वी पांडे, अनीशा, निहारिका, भव्या, तान्या सिंह, अरंगम शर्मा और वेदांत सिंह ने मिलकर छह घंटे से भी कम समय में 8 फीट ऊंचा रावण का पुतला तैयार किया। बच्चों की इस मेहनत और उत्साह ने सभी का ध्यान आकर्षित किया।

रावण दहन से पहले सोमवार को बच्चों ने रामलीला का मंचन भी किया था। बच्चों की इस पहल ने कॉलोनी में दशहरे के उत्सव को खास बना दिया।

Jago Pahad Desk

"जागो पहाड" उत्तराखंड वासियों को समाचार के माध्यम से जागरूक करने के लिए चलाई गई एक पहल है।

http://www.jagopahad.com