रुड़की। COER विश्वविद्यालय, रुड़की के कॉलेज ऑफ लीगल स्टडीज में दो दिवसीय सेठ रोशन लाल जैन तृतीय इंट्रा-मूट कोर्ट प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता में 12 टीमों ने भाग लिया, जबकि 100 से अधिक छात्र-छात्राओं ने उपस्थित होकर प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया।
उद्घाटन समारोह में संस्थान के अध्यक्ष जे. सी. जैन, उपाध्यक्ष डॉ. श्रीयांस जैन, कार्यकारी निदेशक डॉ. चारू जैन, कुलपति डॉ. अनुभा सिंह और प्रतिकुलपति डॉ. आर. चिन्नयन मौजूद रहे।
इस अवसर पर कॉलेज ऑफ लीगल स्टडीज के डीन डॉ. जागेश्वर नाथ सिंह ने मूट कोर्ट प्रतियोगिताओं के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन विधि के विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास और व्यावहारिक ज्ञान को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
प्रतियोगिता के बारे में विस्तृत जानकारी मूट कोर्ट समन्वयक डॉ. लोकेश चौहान ने दी। कार्यक्रम के अंत में डॉ. सिद्धार्थ थपलियाल ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
इस प्रतियोगिता का उद्देश्य विधि के विद्यार्थियों को न्यायालय की कार्यप्रणाली का व्यावहारिक अनुभव देना तथा उनके कानूनी तर्क, शोध और वकालत संबंधी कौशल को विकसित करना है।
