देहरादून/टिहरी। कीर्तिनगर पुल के समीप देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी की गाड़ी सड़क दुर्घटना का शिकार हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गलत दिशा (रॉन्ग साइड) से आ रहे एक वाहन ने विधायक की गाड़ी को टक्कर मार दी।
हादसे में विधायक विनोद कंडारी को हल्की चोटें आई हैं। हालांकि, राहत की बात यह है कि वे सुरक्षित हैं। बताया जा रहा है कि दुर्घटना में बड़ा हादसा टल गया।

घटना के बाद क्षेत्रवासियों और समर्थकों ने भगवान श्री घंटाकर्ण देवता से विधायक के शीघ्र स्वस्थ होने और दीर्घायु की कामना की। घटना की जानकारी मिलने के बाद उनके समर्थकों में चिंता का माहौल रहा।
