कौन है Monu Manesar जिसका Mewat violence में आया नाम?

Mewat में हिंसा भड़कने का कारण भिवानी कांड का आरोपी Monu Manesar बताया जा रहा है। उसके मेवात जाने की खबर ने माहौल को गर्मा दिया था। इलाके के लोगों ने मोनू के खिलाफ विरोध प्रदर्शन की चेतावनी दी थी। अब हिंसा की ये सारी कहानी उसी Monu Manesar के इर्द गिर्द घूम रही है।

Monu Manesar का नाम उस वक्त सुर्खियों में आया था, जब उसने साल 2019 में कथित गोतस्करों का पीछा करते वक्त उन पर गोली चलाई थी। बाद में उसे साल 2015 में गाय संरक्षण कानून लागू होने के बाद हरियाणा सरकार ने जिला गाय संरक्षण टास्क फोर्स का सदस्य बनाया था। वो अक्सर सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करता है। अब वो एक आपराधिक किस्म का व्यक्ति है। उसके खिलाफ हरियाणा में ही कई मामले दर्ज थे। लेकिन राजनीतिक कारणों से वो मुकदमें वापस ले लिए गए।

ADVERTISEMENT

Jago Pahad Desk

"जागो पहाड" उत्तराखंड वासियों को समाचार के माध्यम से जागरूक करने के लिए चलाई गई एक पहल है।

http://www.jagopahad.com